HomeUttarakhandAlmoraरोहित असवाल ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

रोहित असवाल ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। 22 व 23 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र रोहित असवाल ने कांस्य पदक जीत विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 11 के छात्र रोहित असवाल ने अपने भार वर्ग कराटे प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रोहित असवाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा एवं टायक्वोंडो कोच मनोज पांडे ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से ताइक्वांडो कोच मनोज पांडे के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थी जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्र रोहित असवाल को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments