HomeBreaking Newsअच्छी खबर : उत्तराखंड से दिल्ली आनंद विहार-कश्मीरी गेट बस अड्डे तक...

अच्छी खबर : उत्तराखंड से दिल्ली आनंद विहार-कश्मीरी गेट बस अड्डे तक जाएंगी रोडवेज की बसें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय परिवहन को मंजूरी मिल गई है। जिसकें चलते अब उत्तराखंड की बसें सीधे दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डे तक जा सकेंगी। दिल्ली में अंतरराज्यीय परिवहन खुलने के बाद उत्तराखंड से दिल्ली के लिए 100 बसें बढ़ जाएंगी।

कोरोना संकट के चलते दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय परिवहन बंद था। दिल्ली में अभी तक बसों में 50 फीसदी सवारी बिठाने की अनुमति थी, लेकिन अब त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सवारी क्षमता सामान्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय परिवहन को भी मंजूरी दे दी है।

अब देश के सभी राज्यों से दिल्ली बसें आवागमन कर सकेंगी। उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी अब सीधे कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे तक जाएंगी। अभी तक उत्तराखंड से दिल्ली के लिए करीब 200 बसें चल रही थीं। यह सभी बसें दिल्ली की सीमा से लगे यूपी रोडवेज के कौशांबी बस अड्डे तक जा रही थीं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

उत्तराखंड रोडवेज की दिल्ली रूट पर बड़ी संख्या में वाल्वो और एसी बसें भी चलती थीं, लेकिन अभी तक इन बसों की मांग नहीं थी। जिस कारण रोडवेज हाईटेक बसों का संचालन शुरू नहीं कर पा रहा था। अब अंतरराष्ट्रीय परिवहन खुलने के बाद रोडवेज दिवाली तक वॉल्वो और एसी बसों का संचालन भी शुरू कर देगा।

रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय परिवहन पर रोक हट गई है। वहां की सरकार बाहरी राज्यों की बसों के लिए एसओपी तैयार कर रही है। संभवता एक-दो दिन में बसें दिल्ली तक जा सकेगी। इसके बाद वॉल्वो और एसी बसों का संचालन भी यात्रियों की उपलब्धता पर शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments