HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरी भवाली डिपो की रोडवेज बस,...

बिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरी भवाली डिपो की रोडवेज बस, चलती बस से कूदा चालक

ADVERTISEMENTS

भीमताल। यहां हल्द्वानी—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस सड़क में बिखरे ओलों में फिसलने के बाद भूमियाधर के पास गहरी खाई में जा गिरी। संयोग से बस खाली थी और चालक ने समय रहते बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली, अन्यथा यहां भयानक हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर सांय भवाली डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3168 हल्द्वानी ज्योलिकोट सड़क मार्ग में भूमियाधार के पास अचानक किसी कारण से असंतुलित होकर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलटी खाते हुए 20 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस बस को चालक हरीश जीना निवासी भुजियाघाट चला रहे थे। बताया जा रहा है कि यह बस सवारी उतारने के बाद पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। भूमियाधार पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में चालक हरीश जीना अकेले थे। चालक हरीश जीना ने बताया कि ओलावृष्टि होने से सड़क में ओले जमा हो गए थे, जिस कारण खाली बस होने से बस सड़क से नीचे उतर गई। उन्होंने बताया कि बस के नीचे उतरते ही उन्होंने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। चालक जीना की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है​ कि रूक—रूक कर हो रही बारिश व ओलावृष्टि के बाद सड़क में बहुत फिसलन है और हादसे की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments