HomeBreaking Newsनैनीताल जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़के, बिजली, पेयजल आपूर्ति की ये...

नैनीताल जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़के, बिजली, पेयजल आपूर्ति की ये है ताजा अपडेट

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नोडल अधिकारियों एंव विभागीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने पर आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं की संख्या नियमित घट बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के जनपद में 116 सड़के बाधित हुई थी शुक्रवार को विभाग ने 5 सड़के अस्थाई रूप से खोल दी है अब तक कुल 91 सड़के सुचारू कर दी गई है।

इसी तरह पीएमजीएसवाई की आपदा से जनपद में कुल 65 सड़के बंद हुई। शुक्रवार को 10 सड़क सुचारू की गई, अब तक 45 सड़के अस्थाई रूप से खोल दी गई है। पेयजल विभाग की 312 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी शुक्रवार को उनके द्वारा 43 योजनाएं अस्थाई रूप सुचारू की गई, अब तक कुल 166 योजनाएं सुचारू कर दी गई है। इसी तरह विद्युत विभाग की आपदा दौरान 600 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। शुक्रवार को उन्होने 4 गांव में विद्युत सुचारू की इस तरह अब तक 593 गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Haldwani : डीआईजी ने किया कुमाऊं के पहले बाल मित्र थाने का किया शुभारंभ, पढ़े क्या कुछ है खास

सिंचाई महकमें की आपदा दौरान 389 नहरें, गूले क्षतिग्रस्त हुई। जिसमें शुक्रवार को 7 नहर, गूल अस्थाई रूप से सुचारू की गई है। इस तरह कुल अब तक 69 नहरे सुचारू कर दी गई है। चिकित्सा विभाग द्वारा क्षेत्रो में 8 शिवरों गर्जोली, भवाली गांव, कैची, रानीबाग, रिची, सूखा, पूछडी, सरना, झूतिया, सिरसा का आयोजन किया गया। जिनमें 806 व्यक्तियों का परीक्षण कर दवायें वितरित की गई। पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट भी वितरित किये गये।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, महज 46 साल थी उम्र

अल्मोड़ा : खुलासा, जली में हुई कार में मृत मिले युवक की हुई पहचान /CNE

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments