HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: आज से धार की तूनी सड़क पखवाड़े भर के लिए...

अल्मोड़ा न्यूज: आज से धार की तूनी सड़क पखवाड़े भर के लिए भारी वाहनों के लिए रहेगी बंद, माल रोड में दो चरणों में यातायात रहेगा ठप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा नगर में धार की तूनी के पास बाल्मिकी बस्ती के समीप सीसी रोड में मरम्मत कार्य आज शुक्रवार से होगा। इस कारण यह सड़क 12 नवंबर तक भारी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इसके साथ ही माल रोड में अलग—अलग भागों में चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अल्मोड़ा शहर के अन्तर्गत अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में धार की तूनी के पास वाल्मिकी बस्ती के निकट क्षतिग्रस्त सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मोटरमार्ग का एक भाग का सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे भाग में कार्य करना शेष है। शेष कार्य को करने में अड़चन आ रही है, क्योंकि मार्ग की चौड़ाई कम है और इसमें यातायात का अधिक दबाव है। ऐसे में कार्य करने में दुर्घटना की सम्भावना है। इस शेष कार्य को करने के लिए मार्ग में कार्यावधि में वाहनों का आवागमन बंद रखा जाना है। इसी क्रम में इस मार्ग को 30 अक्टूबर, 2020 से 12 नवम्बर, 2020 तक 14 दिनों के लिए भारी वाहनों के पूर्णतः प्रतिबन्धित कर दिया गया है, ताकि सुधार कार्य किया जा सके।
दूसरी ओर प्रान्तीय खण्ड लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता विजय कुमार ने बताया कि वार्षिक अनुरक्षण के अन्तर्गत अल्मोड़ा शहर में जीजीआइसी से लेकर विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान तक मोटरमार्ग में नवीनीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस मोटरमार्ग में अत्यधिक यातायात होने के कारण नवीनीकरण कार्य को कराना मुश्किल हो रहा है। अब इस कार्य के लिए मार्ग को बन्द किया जाना अति आवश्यक है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर, 2020 से 1 नवम्बर, 2020 तक प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान से राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज तक का यह मार्ग बन्द रहेगा। यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था एनएच होते हुए लिंक मोटर मार्ग की ओर होगा। इसके बाद 2 नवम्बर, 2020 से 5 नवम्बर, 2020 तक प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक शिखर होटल तिराहे से लक्ष्मेश्वर तक का मार्ग बन्द रहेगा और वैकल्पिक व्यवस्था करबला से लिंक मोटर मार्ग होते हुए एनएच मोटर मार्ग की ओर होगा।

दीपावली पर्व तक बंद न करें सड़क मार्ग, व्यापारियों व आम जनता की होगी फजीहत : दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’
धार की तूनी सड़क मार्ग एक पखवाड़े के लिए तथा उसके बाद शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर तक का मार्ग वाहनों हेतु बंद किये जाने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपेशी चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में अल्मोड़ा के किसी भी सड़क मार्ग को बंद करने का सीधा असर यहां के व्यापार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए यह मार्ग फिलहाल बंद नही किया जाना चाहिए। इससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा और नगर क्षेत्र में प्रवेश के लिए बेवजह एक बड़ा चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से जनहित में दीपावली पर्व तक फिलहाल मार्गों को बंद नही किये जाने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments