HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सड़क सुरक्षा तंत्र प्रभावी बने और दुर्घटनाएं थमें—अनुराधा

बागेश्वर: सड़क सुरक्षा तंत्र प्रभावी बने और दुर्घटनाएं थमें—अनुराधा

— जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव मांगे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शून्य दुर्घटना विजन स्थापित करने के निर्देश अफसरों को दिए और कहा कि दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच समयबद्ध के साथ ही पोर्टल पर समय से अपलोड की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने, वाहन चालकों के लाइसेंस की जांच व वाहनों की निरंतर फिटनेस विश्लेषण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले चालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वाहन चालकों का समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, संभागीय परिवहन अधिकारी व सड़क महकमे के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने दुर्घटना की संभावना वाले स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है, ताकि ऐसे चिह्नित स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जा सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments