HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सार्थक रही सड़क निर्माण संघर्ष समिति की डीएम वंदना सिंह...

अल्मोड़ा : सार्थक रही सड़क निर्माण संघर्ष समिति की डीएम वंदना सिंह से वार्ता

ADVERTISEMENTS

👉 विकास भवन से बेस अस्पताल तक 09 किमी मोटर मार्ग के बहुरेंगे दिन

👉 दर्जन भर के करीब गांवों को मिलेगा लाभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विकास भवन से बेस अस्पताल तक मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा नवीनीकरण को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों की डीएम से हुई वार्ता के सार्थक परिणाम निकले हैं।

आज गर-गूठ, भनार, तलाड बाड़ी, रेखोली, अथरबाडी, रेलापाली, सरकार की आली, जवाहर कॉलोनी, तलाड, पहल, खत्याड़ी, सनार, पोधार आदि गांवों से आए लोगों की सड़क निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में डीएम से वार्ता हुई। इसमें 10 से अधिक गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विकास भवन से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क में 09 किमी सोलिंग व डामरीकरण की दरकार है। उन्होंने आग्रह किया कि बरसात से पूर्व इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण का काम पूरा करवाने के आदेश जारी किए जायें।

सड़क निर्माण समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, डॉ एसडी शर्मा, दीवान सिंह परिहार, एडवोकेट दीवान धपोला, प्रकाश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को विस्तार से मार्ग की बदहाल दशा के बारे में बताया। समिति के अध्यक्ष विनय किरौला ने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से इस इलाके में एक आर्थिकी प्रारंभ हो जाएगीा जिससे इस मोटर मार्ग से जुड़े 10 से अधिक गावों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सर्जन होगा। जिससे सीधे लोगो की आय बढ़ेगी।

डीएम ने मोटर मार्ग को लेकर दिया सार्थक आश्वासन

जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा संघर्ष समिति को आश्वस्त करते हुए बताया कि इस वित्तिय वर्ष में मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य करने का भरकस प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्राथमिकता के साथ मोटर मार्ग के रीवाईज बजट जो लगभग 06 करोड़ है को शासन को भेजकर इस मोटर मार्ग की आर्थिक-सामाजिक उपयोगिता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बजट स्वीकृति करने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा से उपरोक्त मोटर मार्ग के निर्माण-सुधारीकरण की मांग करने वालों में समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, सचिव प्रकाश चंद्र, डॉ. एसडी शर्मा, हरीश लाल, एडवोकेट दीवान धपोला, दीवान सिंह परिहार, पान सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह, ग्राम प्रधान तलाड-बारी किशन बिष्ट, प्रधान रेखोली, हेम सिंह भंडारी, गीता देवी, नंदी भंडारी, हरीश लाल, गणेश लाल, लीला भंडारी, दीपा मेहता, बसंती देवी, शोभा देवी, गीता देवी, कुंदन कुमार, प्रकाश बिष्ट, कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, अमित चौधरी, निरंजन पांडे, पूरन बिष्ट आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments