HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : नदियां उफान पर, खतरे की जद में कई मकान, वृक्ष...

सोमेश्वर : नदियां उफान पर, खतरे की जद में कई मकान, वृक्ष गिरने से यातायात बाधित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

यहां लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोसी और साईं नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्य बाजार में आवासीय मकान खतरे की जद में आ चुके हैं। पानी की निकासी नहर का निर्माण सही नहीं हो पाने से पूर्व से ही बाधित है।

भारी बारिश के बीच मुख्य बाजार चौराहे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नालियों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है, जस कारण यहां हर बारिश में जल भराव हो जाता है। जिससे राहगीरों को यहां आने—जाने में परेशानी होती है।

वहीं सोमेश्वर पलयूडा हटयूडा पेयजल आपूर्ति 10 दिन से बन्द है। क्षेत्र के लोगों द्वारा इस बारे में कई बार सूचित किया गया है, लेकिन विभाग के आला अधिकारी जैसे कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए हैं। यहां लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। इधर स्थानीय नागरिकों ने सिंचाई विभाग से मुख्य बाजार पर आवासीय मकानों को बचाने के लिए पानी निकासी के लिये नहर निर्माण कराने की मांग की है।

इधर सोमेश्वर—रानीखेत मोटर मार्ग थाना परिसर से आगे भूस्खलन के चलते पहाड़ दरक गया। जिसके बाद चीड़ के विशाल वृक्षों के सड़क पर आ जाने से यातायात बाधित रहा। बारिश के चलते मुख्य बाजार भी काफी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments