HomeUttarakhandAlmoraऋषभ तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय में पाया द्वितीय स्थान

ऋषभ तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय में पाया द्वितीय स्थान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

केंद्रीय विद्यालय में ऋषभ तिवारी ने हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उनके माता—पिता को शुभकामनाएं दी हैं।

होनहार छात्र ऋषभ तिवारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता एन०सी० तिवारी, माता कमला तिवारी, अध्यापक गिरीश पंत तथा अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। ऋषभ की माता आर्य कन्या विद्यालय में अध्यापिका हैं तथा पिता कान्ट्रैक्टर हैं।ऋषभ पढ़ाई लिखाई में प्रारम्भ से ही होनहार रहे हैं।पढ़ाई के साथ ही वे खेलों में भी रूचि रखते हैं। ऋषभ की इस सफलता पर उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों, गुरूजनों तथा स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments