HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 5, 7 और 15 साल के बच्चे भी हुए कोरोना...

अल्मोड़ा : 5, 7 और 15 साल के बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, आज आए 9 नए केस

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आई कोरोना रिपोर्ट ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। यहां आज शनिवार को जनपद में कुल 9 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। इन संक्रमितों में 8 लोग भैसियाछाना ब्लॉक के हैं, जबकि धौलादेवी में काशीपुर से आए एक 65 साल के वृद्ध की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पाए गये सभी कोरोना पॉजिटिव पूर्व से ही हाई रिस्क कान्टेक्ट श्रेणी में रखे गये थे। यानी यह सभी लोग कोरोना संक्रमित मिले लोगों के सगे—संबंधी व ​नियमित संपर्क में रहने वाले लोग हैं। आज मिले संक्रमितों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही तीन बच्चों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में अब तक 377 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 329 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस केवल 45 ही हैं। अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि जनपद में कोरोना से जंग अभी लंबी चलने की आशा है। छोटी उम्र के बच्चों से लेकर युवा और वृद्ध भी इसकी चपेट में आ रही हैं। यह बात चिंता में डालने वाली जरूर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments