HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: राजस्व निरीक्षक-उपनिरीक्षकों कलमबंद हड़ताल पर अडिग

Bageshwar News: राजस्व निरीक्षक-उपनिरीक्षकों कलमबंद हड़ताल पर अडिग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सभा करके सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

मंगलवार को भी राजस्व कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने कहा कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि उनकी मांग पूरी होगी, लेकिन अब वह इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा संघों की आपसी सहमति के आधार पर संगठन की आपत्ति के बाद भी एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments