HomeNationalजम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTS

बारामूला | जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बारामूला में रविवार सुबह आतंकियों ने एक रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी। शफी गेंटमुल्ला शीरी मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ रहे थे। उसी दौरान आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने सुबह 8:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा- आतंकवादियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की और उनकी मौत हो गई। इलाके में सर्चिंग जारी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Jammu-Kashmir में पिछले 4 दिनों में यह तीसरी बड़ी आतंकी वारदात है। इससे पहले 21 दिसंबर को राजौरी में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। 23 दिसंबर को आतंकियों ने अखनूर में घुसपैठ की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया था।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments