HomeUttarakhandDehradunरिटायर्ड कर्नल के बेटे पर विदेशी महिला से बलात्कार का आरोप, मुकदमा...

रिटायर्ड कर्नल के बेटे पर विदेशी महिला से बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई सहयोगी, ​ऋषिकेश

योग व धर्म नगरी ऋषिकेश में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने सेना के एक अफसर के बेटे पर यह आरोप लगाया है, जो कि एक ट्रेवल ऐजेंसी चलाता है तथा योग ट्रेनर भी है। आरोप है कि उसने महिला को ड्रग्स देकर कई बार उसके साथ यह हरकत की।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय विदेशी महिला द्वारा थाना मुनिकीरेती तपोवन में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें 27 वर्षीय अभिनव राय निवासी बालक नाथ मंदिर रोड मूल निवासी देवनगर, इलाहाबाद पर उसके साथ बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला द्वारा आरोप लगाया कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कई बार जबरन संबंध बनाए। इससे परेशान होकर जब महिला अपने फ्लैट में रहने लगी तो अभिनव ने उसका लगातार पीछा करना शुरू किया और 5 अक्टूबर की रात वह छत के रास्ते उसकी बालकनी में आया और शीशा तोड़कर अंदर घुस कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के पैर में चोट लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि अनुभव के पिता अब उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। अनुभव के पिता सेना से सेवानिवृत्त कर्नल है। अभिनव तपोवन में टूर ट्रेवेल का काम करता है। पीड़िता द्वारा अपने बयान नरेंद्र नगर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर मुनी की रेती थाना अध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि मूलतः अमेरिका की रहने वाली एक महिला द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें बताया गया है कि अभिनव कुमार द्वारा पांच 6 महीने से उसे ड्रग्स का सेवन कराकर बलात्कार किया जा रहा था। पांच तारीख को विदेशी महिला के कमरेे में जाकर युवक द्वारा मारपीट की गई इस मामले में हमारे द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments