HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : शहीद जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई भाजपा में शामिल

उत्तराखंड : शहीद जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने आज सुबह ही दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। और शाम होते-होते उन्होंने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

भक्ति और संस्कृति का संगम:
सप्तेश्वर धाम में गूंजे माँ के जयकारे

✨ दिव्य हवन और कन्या पूजन का अद्भुत दृश्य ✨

पनुवानौला, धौलादेवी (अल्मोड़ा)

यूट्यूब पर देखें

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत ने कहा, मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी।

गौरतलब है कि दिसंबर में तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में देश ने 14 वीर सपूतों को खो दिया था। जिनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शहीद हो गए थे। आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के मूल निवासी थे। वे पहाड़ों में घर बनाकर यहां पर ही बसना चाहते थे। अब उनके परिवार से उनके छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) राजनीति का रुख कर रहे हैं।

उत्तराखंड : चुनाव नहीं लड़ना चाहते त्रिवेंद्र सिंह रावत, नड्डा को लिखा पत्र

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments