HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : उत्तरायणी कौतिक संस्था हल्दूचौड़ की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आरंभ,...

मोटाहल्दू न्यूज : उत्तरायणी कौतिक संस्था हल्दूचौड़ की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आरंभ, देखें आज के विजेता

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू/ हल्दूचौड़। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (उत्तरायणी कौतिक हल्दूचौड़) द्वारा हिंदी पखवाड़े में विभिन्न वर्ग हेतु आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर स्वरचित हिंदी कविता पाठ में वैभवी भटट ने प्रथम, आयुषी भट्ट ने द्वितीय व दीपिका चोपड़ा गृहणी नेे तृतीय स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़ों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है।
यहां हल्दूचौड़ स्थित कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक
संस्था द्वारा हिन्दी पखवाड़े में विभिन्न वर्ग हेतु आयोजित स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता के प्रथम दिन वैभवी भट्ट कक्षा 11 निर्मला
कान्वेंट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी भट्ट कक्षा 9 चिल्ड्रंस अकैडमी ने दूसरा स्थान हासिल किया वही दीपिका चोपड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाए जाने मेंं खेल प्रशिक्षक देवेश गुणवंत डीपीएस स्कूल के हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षक प्रेम सिंह, एकता
चंदोला, भावना भट्ट के सहयोग से संपन्न हुआ। वही संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे एवं विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र अधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दी। कल
सुलेख प्रतियोगिता आयोजित होगी। सुलेख प्रतियोगिता में हर वर्ग के लोगों को प्रतिभाग करने का निशुल्क मौका मिलेगा। वही संस्था की ओर से सभी
भाग्यशाली विजेताओं को ट्राफी के अलावा नकद उपहार भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments