Almora News : कांग्रेस के बूथ कमेटी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की बैठक में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदार सौंपी गई तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के नव नियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ कमेटियों की जम्मेदारियों पर चर्चा करते हुये बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। विभिन्न प्रकोष्ठों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान पूर्व विधायक मनोज तिवारी व जिलाध्यक्ष पिताम्बर पांडे एवं समस्त कांग्रेस जनों द्वारा किया गया।
इस मौके पर सभासद सचिन आर्या को प्रदेश महासचिव (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), एडवोकेट वैभव पाण्डे को प्रदेश महासचिव (विधि प्रकोष्ठ), जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट को जिलाध्यक्ष (सेवादल), एडवोकेट कवीन्द्र पंत को प्रदेश कनिष्ट उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ), एडवोकेट मोहन देवली को जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा (विधि प्रकोष्ठ), एडवोकेट कुंदन लटवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्मोड़ा (बार एसोसिएशन ), एडवोकेट कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष अल्मोड़ा (बार एसोसिएशन), एडवोकेट भावना जोशी प्रदेश सह संयोजक (विधि प्रकोष्ठ), शरद साह प्रदेश महासचिव (आईटी सेल) को सम्मानित किया गया।
साथ ही पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये सेवानिवर्त्त पोस्ट मास्टर नारायण दत्त पाण्डे एवं संजय रावत व कमल नैनवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रवक्ता पंकज कांडपाल द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पिताम्बर पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, लवण्य पंत, दिनेश रावत, महेश चन्द आर्या, रमेश चंद्र आर्या, संगम पाण्डे, रोबिन मनोज भंडारी, दीपक साह, परितोष जोशी, दीपा साह, कमल नैनवाल, भानू सिंह बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, हेमसति आर्या, कुलदीप मेर, गुंजन चम्याल, नमन् बिष्ट, देवेन्द्र सिंह कनवाल, अरविन्द रौतेला, हर्ष कनवाल, सिद्धार्थ साह, दिनेश पंत, हेम चंद्र पाण्डे, आदित्य कार्की, शाकिब अंसारी, भूपेंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, अशोक गवासकोटि आदि उपस्थित थे।