HomeUttarakhandBageshwarरिजॉर्ट संचालक को भारी पड़ा बगैर सत्यापन कर्मचारी रखना, 10 हजार चालान

रिजॉर्ट संचालक को भारी पड़ा बगैर सत्यापन कर्मचारी रखना, 10 हजार चालान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बाहरी राज्य आए कर्मचारियों का सत्यापन नहीं करवाना रिजॉर्ट संचालक को महंगा साबित हुआ। पुलिस ने संचालक पर 10 हजार का चालान लगा दिया। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर धोड़के के द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन के कड़े निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। आदेश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष कौसानी दिनेश पंत के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कौसानी क्षेत्रांतर्गत होटल ढाबों में बगैर किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान जर्नादन रिजॉर्ट के संचालक उमेश यादव पुत्र जर्नादन यादव, मूल निवासी विकास नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पिगंलकोट थाना कौसानी से पूछताछ हुई।

उनके रिजार्ट में जनपद हरदोई एवं पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी कर्मचारीगणों को बिना सत्यापन कार्य करते पाये जाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत रूपये 10 हजार का चालान न्यायालय हेतु प्रेषित किया गया। पुलिस द्वारा चलाये गए औचक सत्यापन अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जिससे होटल में बिना सत्यापन के रखे गए व्यक्तियों ठेकेदारों व अन्य लोग भी सत्यापन के लिए आगे आने लगे हैं। थानाध्यक्ष श्री पंत ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments