HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भाजपा की विचारधारा को जन—जन तक पहुंचाने का संकल्प

Bageshwar: भाजपा की विचारधारा को जन—जन तक पहुंचाने का संकल्प

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा ग्रामीण मंडल बागेश्वर कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश विस्तारक योजना संयोजक कुंदन परिहार ने भारत देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत के साथ दोबारा प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया है। सभी लोगों की जिम्मेदारी इस प्रदेश की जनता के प्रति और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करने की अपील की।

अध्यक्षता करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का विकास गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भविष्य में भी कार्यकर्ता कर्तव्य और निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डा. राजेंद्र परिहार, दयाल कांडपाल, इंद्र फस्वार्ण, मदन राम, मनोज ओली, योगेश परिहार, जुगल कांडपाल, आदर्श कठायत, नंदन सिंह रावत, खड़क दफौटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments