HomeUttarakhandAlmoraसीएचसी सुयालबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. सत्यवीर ने...

सीएचसी सुयालबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. सत्यवीर ने किया झंडारोहण, कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दी जानकारी

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, SUYALBARI

यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने झंडारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में समस्त स्टॉफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड—19 के दौर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हर कार्मिक ने कोरोना योद्धा की भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान वर्ष 2021 में कोरोना के खिलाफ चल रही जंग जीत ली जायेगी। डॉ. सत्यवीर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन फरवरी माह में कराए जाने की उम्मीद है। सर्वप्रथम स्टॉफ का वैक्सीनेशन होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसके कोई गम्भीर साइड इफैक्ट नही हैं। अतएव किसी को भी कोरोना टीका लगाने से डरने की जरूरत नही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील करी कि वह अफवाहों पर कतई ध्यान नही दें और भविष्य में होने वाले वैक्सीनेशन अभियान को भी सफल बनायें। डॉ. सत्यवीर द्वारा बताया गया की उनके अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के न होने के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जिनकी नियुक्ति के लिए निवेदन किया गया है। अस्पताल में अन्य समस्त स्टॉफ कार्यरत है और आने वाले मरीजों को यहां यथोचित उपचार मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments