HomeUttarakhandNainitalSuyalbari News : जवाहर नवोदय में उत्साह व सादगी के साथ मनाया...

Suyalbari News : जवाहर नवोदय में उत्साह व सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विविध प्रतियोगिताएं, प्राचार्य राज सिंह बताया दिवस का महत्व

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, SUYALBARI

जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल में 72 वां गणतंत्र दिवस बडे़ उत्साह और सादगी से मनाया गया। कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समस्त अध्यापक और कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रातःकाल 9.30 बजे प्राचार्य राजसिंह ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ अध्यापक भूपसिंह ने इस गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व और चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए देशभक्ति गीत, स्वरचित कविता पाठ और अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का वर्णन विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों व अन्य कार्मिकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य महोदय ने पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने विस्तार से गणतंत्र दिवस के महत्व चुनौतियों और नागरिकों के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह जीना ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। संचालन नीरज तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य हीरा सिंह जीना ने गणतंत्र दिवस की बधाई और सुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी नैनीताल में 72 वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments