HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शहर में नेत्र रोगों का इलाज करने पहुंचेंगे जाने—माने नेत्र सर्जन...

अल्मोड़ा: शहर में नेत्र रोगों का इलाज करने पहुंचेंगे जाने—माने नेत्र सर्जन डा. तिवारी

— नगरपालिका में 07 जनवरी को लगेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर
— नेत्र आरोग्य समिति कैंप की तैयारी/व्यवस्थाओं में जुटी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नेत्र आरोग्य समिति अल्मोड़ा के बैनर तले की आगामी 07 जनवरी 2023 को उत्तर भारत के जाने—माने नेत्र सर्जन डा.​ विनोद तिवारी के नेतृत्व में भव्य नेत्र शिविर लगेगा। शिविर की तैयारी के लिए समिति ने नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में नेत्र शिविर के लिए जरूरी व्यवस्थाओं व तैयारियों पर मंथन हुआ। बताया गया कि नेत्र रोगी इस मुफ्त शिविर का लाभ उठा सकते हैं। तय हुआ कि यह शिविर नगर पालिका परिसर अल्मोड़ा में लगेगा। जिसमें आंखों से संबंधित सभी बीमारियों की जांच पड़ताल होगी और सामान्य से जटिल नेत्र रोगों का नि:शुल्क उपचार होगा। जिन लोगों में जटिल नेत्र रोग पाया जाएगा, उनका नि:शुल्क उपचार तिवारी आई सेन्टर वैशाली में होगा। नेत्र आरोग्य समिति की बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी समेत पूरन चन्द्र तिवारी, नवीन पाठक, किशन गुरुरानी, दयाकृष्ण काण्डपाल, जंग बहादुर थापा, एडवोकेट जगत रौतेला, अजय मित्र सिंह बिष्ट, विशन दत्त जोशी, वीडी पाण्डे, कुणाल तिवारी, चन्द्रमणी भट्ट, मंगल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments