HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश चौरसिया पंचतत्व में विलीन, शोक की लहर

रानीखेत : प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश चौरसिया पंचतत्व में विलीन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश चौरसिया का 62 वर्ष की आयु में हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया था। उनके निधन से यहां शोक की लहर दौड़ गई। आज उनकी पार्थिव देह का यहां मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी फिलिप्स नारायण रेडियोज फर्म के प्रोपराइटर सुरेश चौ​रसिया का हल्द्वानी में निधन हो गया। उन्हें अचानक ब्रेन हेम्रेज के चलते अस्पताल भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आज देर शाम उनकी पार्थिव देह को रानीखेत लाया गया। जिसके बाद रानीखेत के मुक्ति धाम में अंतिम दाह संस्कार किया गया। इधर उनके निधन पर रानीखेत व्यापार मंडल सहित समस्त व्यापारियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। शोक जताने वालों में विधायक करन माहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरीश वैला, सुरेश साह, सुनील साह, महासचिव सन्दीप गोयल, नेहा माहरा, दीपक पन्त, भुवन पांडेय, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दकी, किशन पपने एवं समस्त इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments