HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान व समर्पण को याद किया

बागेश्वर: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान व समर्पण को याद किया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने मुखर्जी के योगदान और देश सेवा के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके विचार से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा डॉ. मुखर्जी के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश करेगी। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय राजनीति में नैतिकता और पारदर्शिता का महत्वपूर्ण स्थान स्थापित किया। इस मौके पर बसंती देव, रमेश तिवारी, संजय परिहार, रणजीत दास, अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दीपा आर्या, गणेश सुरकाली, दीपक गस्याल, मथुरा प्रसाद, जीवन्ती कांडपाल, विमला कपकोटी, धीरेन्द्र परिहार, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments