HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया...

किच्छा न्यूज़ : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

ADVERTISEMENTS

किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन कर भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के रुद्रपुर मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजीव कुमार ने कहा भारत रत्न, विद्वान, राजनेता व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश को एक अलग नई पहचान देने में पूर्व राष्ट्रपति का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए देश की जनता हमेशा उन्हें याद रखेगी। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, बंटी पपनेजा, डिंपल सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, जुबेर अहमद, किशन कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments