HomeRailwayरेखा यादव ने ग्रहण किया मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

रेखा यादव ने ग्रहण किया मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

ADVERTISEMENTS

बरेली| रेखा यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व आप पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

हरियाणा की मूलरूप से रहने वाली रेखा यादव ने वर्ष-1995 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ’’रीजनल डेवलपमेंट एंड प्लानिंग’’ विषय पर परास्नातक एवं एम. फिल की उपाधि प्राप्त कर वर्ष-1996 में भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया।

आप पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुकी हैं। आप रेलवे बोर्ड में सचिव, रेलवे स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिशनर, इम्प्लाईज प्रोविडेंट फंड ओर्गेनाइजेशन के पदों का कार्यभार पूर्णरूपेण कुशलतापूर्वक निभा चुकी हैं।

आपको रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है साथ ही खेलों में भी विशेष अभिरुचि है। आप रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं।

हल्द्वानी में वरिष्ठ फार्मासिस्ट की भर्ती, यहां होगा Walk-in-Interview

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments