HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: तीरथ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह...

ALMORA NEWS: तीरथ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंची रेखा आर्या; जिले की सरहद क्वारब से लेकर सोमेश्वर तक जबर्दस्त स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश की तीरथ सरकार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनने के बाद सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या पहली बार अल्मोड़ा व गृह क्षेत्र सोमेश्वर पहुंची। जैसे ही मंत्री ने क्वारब में अल्मोड़ा जिले की सीमा में कदम रखा, तो उनके भव्य स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया और यह सिलसिला सोमेश्वर तक पहुंचने तक चलता रहा। उनके फिर मंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया।
एक बार फिर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनने के बाद रेखा आर्या के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए और उन्होंने गर्मजोशी से रेखा का स्वागत किया। भाजपा व आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में नैनीताल जिले की सरहद क्वारब पर जा पहुंचे, जहां पहुंचते ही रेखा आर्या को फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत को पहुंचे बड़े काफिले के साथ मंत्री रेखा आर्या सोहन टैंट हाउस बाड़ी बगीचा पहुंची। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत कई लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मंत्री बनने पर बेहद खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा महिला का सम्मान करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंंगी। उन्होंने मंत्री का दायित्व प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जिलामंत्री बिनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र साह, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पन्त, अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, संजय डालाकोटी, भूपाल सिंह, बिशन कनवाल, अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भट्ट, अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, अध्यक्ष भाजयुमो सुनील बिष्ट, अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल, लीला बोरा, निर्मला जोशी, माया जोशी, बीना नयाल, चम्पा पाण्डे, गंगा बिष्ट, लता पाण्डे, निर्मला जोशी, मीना नेगी, प्रेमा मेर, गीता जोशी, दीप्ति सोनकर, अभय साह, संदीप सिंह भोज, मनोज जोशी, दीपक वर्मा, संजय साह, नरेन्द्र आगरी, आनन्द डंगवाल, अमन नज्जौन, राहुल बोरा, गोपाल सिंह नयाल, देवेन्द्र सत्यपाल, सुनील जोशी, सलमान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गृह क्षेत्र भी खुशी से झूमा: दूसरी बार राज्यमंत्री बनने के बाद रेखा आर्या अल्मोड़ा होते हुए गृह क्षेत्र सोमेश्वर पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हुकम सिंह बोरा स्मारक के समीप उनका बैंड—बाजों की जबर्दस्त धुन व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। उनका कोसी, भगतोला, मनान व रनमन में भी क्षेत्र की महिलाओं ने पारम्परिक परिवेश में राज्य मंत्री रेखा आर्या का तिलक लगाकर व फूलमालाओं से स्वागत किया।
मंत्री रेखा ने हुकम सिंह बोरा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। बाद में लोगों से मिलते हुए वह अपने निवास पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दूरस्थ गांवों में प्रचार—प्रसार करना और उनका लाभ जन जन पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनायेगी। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महामंत्री चन्दन बिष्ट, उमेश मेहरा, राजेंद्र कैड़ा, विशन रावत, डा. देवेंद्र जोशी, पुष्कर मेहता, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राधे जोशी, मीनाक्षी आर्य समेत तमाम लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments