HomeUttarakhandAlmoraAlmora: एसएसपी से मिली रेडक्रास सोसायटी की टीम

Almora: एसएसपी से मिली रेडक्रास सोसायटी की टीम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा की टीम ने आज एसएसपी प्रदीप कुमार राय से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। जिसमें रेडक्रास द्वारा सामाजिक हितार्थ किए जा रहे कार्यों में सहयोग मांगा।

एसएसपी के साथ गोष्ठी में रेडक्रास सोसाईटी की टीम ने नशे व अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। रेडक्रास सोसाइटी के रक्तदान कार्यक्रम, हरेला त्यौहार पर होने वाले पौधारोपण में सहयोग करने तथा युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का अनुरोध किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है और समय-समय पर पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा जरुरतमंदों को रक्तदान किया जाता रहा है। भविष्य में भी ऐसा सहयोग जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त महिला कल्याण एवं नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को दूर रखने के लिए कार्यशाला आयोजन की बात कही। इस मौके पर एसएसपी को रेडक्रास की टोपी भेंट की और सोसायटी की सदस्यता ली। गोष्ठी में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, गिरीश मलहोत्रा, रीता दुर्गापाल, आशीष वर्मा, डा. जेसी दुर्गापाल एवं मंजू जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments