HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रेडक्रास ने 40 से अधिक मरीजों को प्रदान किया आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

बागेश्वर: रेडक्रास ने 40 से अधिक मरीजों को प्रदान किया आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

आपदा पीड़ित 17 परिवारों तक पहुचाई राहत सामग्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर मानवता की सेवा में अग्रसर है। सोसाइटी रक्तदान, राहत सामग्री वितरण, एम्बुलेंस सेवा तथा पीड़ितों को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भी उपलब्ध करवा रही है। इसी क्रम में
सोसाइटी ने आज सिया, बौड़ी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग गौरी राम को उनके पुत्र अमित कुमार के निवेदन पर आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर उपलब्ध करवाया।

बुजुर्ग गौरी राम लम्बे समय से जिला अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजकर उनकी देखभाल करने की सलाह परिजनों को दी थी। उन्हें समय समय पर श्वास सम्बन्धी समस्या होने के कारण वे अस्पताल नहीं छोड़ पा रहे थे। उन्हें उचित देखभाल हेतु आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की आवश्यकता थी। ऐसे में रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर ने उन्हें निःशुल्क सेवा उपलब्ध करवाई है।

बता दे की सोसाइटी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 40 से अधिक पीड़ितों को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। वही मानसूनी बारिश में 17 मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गए थे, तो प्रभावितों को त्वरित राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। राहत सामग्री में तिरपाल, किचन सेट, हाइजीन किट और कंबल देकर पीड़ितो की मदद की जा रही है। वही रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव आलोक पांडेय ने बताया की आगे भी हर जरूरत मंद की हर सम्भव मदद के प्रयास सोसाइटी द्वारा जारी रहेंगे। उन्होंने कहा की मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments