HomeUncategorizedरेडक्रॉस ने ​शौर्य दिवस के रूप में मनाया विजय दिवस, देश भक्ति...

रेडक्रॉस ने ​शौर्य दिवस के रूप में मनाया विजय दिवस, देश भक्ति गीतों का गायन, श्रद्धांजलि अर्पण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

रेडक्रॉस द्वारा विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि ​अर्पित की गई।

संस्था की ओर से यहां बाटा चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जहां शहीदों को याद किया, वहीं आम जन से कोरोना के प्रति सावधान रहने की अपील भी की। लोगों को मास्क भी बांटे गये।

देश भक्ति गीतों के द्वारा लोगों के मन में देश प्रेम के भाव जगाने का प्रयास किया गया। अंत में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, उप सचिव अमन नज्जौन, आनंद बगड़वाल, जेसी दुर्गापाल, दीप जोशी, गिरीश धवन, सभासद मनोज जोशी, एडवोकेट केवल सती, किशन गुरूरानी, डे केयर अध्यक्ष हेम जोशी, रीता दुर्गापाल, गीता मेहरा, किरन पंत, पुष्पा सती, लीला बोरा, प्रेमा मेर, नीमा सांगा, राधिका जोशी, जगदीश जोशी, हरीश कनवाल, अध्यक्ष किसान मोर्चा नवीन बिष्ट, सचिन टम्टा, दया कठैत आदि मौजूद रहे। देश भक्ति गीत गीता मेहरा, अरुण तिवारी व नारायण थापा ने गाए। अंत में मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन मनीष जोशी ‘मनी नमन’ ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments