HomeBreaking Newsरेड अलर्ट: 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी...

रेड अलर्ट: 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और 12 अगस्त 2025 को भी भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति में जिलाधिकारी वंदना ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदेश जारी किया है कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

संभावित खतरे:

  • भूस्खलन
  • सड़क अवरोध
  • जलभराव
  • नदी-नालों में तेज बहाव

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी घटना की सूचना तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।

नैनीताल स्कूल बंद का आदेश —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments