HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश, 6 राजमार्ग समेत...

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश, 6 राजमार्ग समेत 19 मार्ग बंद

नैनीताल | नैनीताल समेत राज्य के सभी जिलों में अगले 24 घंटों बारिश होगी। वहीं पिछले 24 घंटों में नैनीताल जिले में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 6 राजमार्ग समेत 19 ग्रामीण मार्ग बंद है।

जिले में 24 घंटों में बारिश

नैनीताल स्नोव्यू इलाके में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई यहां 95 मिलीमीटर, हल्द्वानी काठगोदाम में 79, कोश्याकुटोली में 20, धारी में 55, बेतालघाट में 22, कालाढूंगी में 26, मुक्तेश्वर में 24.9, रामनगर में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। औसत बरसात की बात की जाए तो नैनीताल जिले में 43 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

जिले में 6 राजमार्ग समेत 19 ग्रामीण मार्ग बंद

जिले में बारिश की वजह से 6 राजमार्ग, 12 ग्रामीण मार्ग और मुख्य जिला मार्ग बंद हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नैनीताल किलबरी मोटर मार्ग, काठगोदाम हेड़ाखान सिमलिया मोटर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मोटर मार्ग, भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग, खन्स्यु पतलोट मोटर मार्ग, सहित कई मोटर मार्ग शामिल है।

इसके अलावा गौला नदी में 1409 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है जबकि कोसी नदी में 1634 क्यूसेक पानी चल रहा है इसी प्रकार नंदौर नदी में भी 1696 क्यूसेक पानी चल रहा है।

उत्तराखंड : 2 जिलों के डीएम बदले, यह IAS बने गढ़वाल के नए कमिश्नरClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments