HomeBreaking Newsदेश में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 9983 मामले, पिछले 24 घंटों में...

देश में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 9983 मामले, पिछले 24 घंटों में 206 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटों में 9983 नये मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में और 206 लोगों की मौत हो गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7135 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 1,25,381 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,24,095 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3007 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 91 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 85,975 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3060 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1924 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 39,314 हो गयी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 31,667 पर पहुंच गयी है तथा 269 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 16999 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 27654 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 761 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 10664 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में वायरस के 1282 मामले आने के बाद कुल संख्या 28936 पर पहुंच गई जबकि 51 और मरीजों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 812 हो गई है।

दिल्ली में वायरस से 10999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 17125 मामले सक्रिय हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात है। गुजरात में अब तक 20,070 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1249 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 13,635 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 10599 हो गयी है तथा 240 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7641 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 10,536 कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 275 लोगों की मौत हुई है जबकि 6185 लोग इससे ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 9401 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 412 लोगों की इससे मौत हो गयी है जबकि 6331 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में 8187 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 396 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 3303 लोग ठीक हुए है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 4708 और कर्नाटक में 5452 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 75 और 61 है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4087 हो गई है और 41 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 51, बिहार में 30 , हरियाणा में 28 , केरल में 15, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में सात, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच, असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार तथा लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments