HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने शुरू किया "हर जरूरतमंद के...

Almora News : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने शुरू किया “हर जरूरतमंद के द्वार, अन्न अभियान”, राजपुरा से हुई शुरूआत, 70 जरूरतमंदों को बांटा राशन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के द्वारा कोरोना काल में ”हर जरूरतमंद के द्वार अन्न अभियान” का आरंभ कर दिया गया है। इसकी शुरूआत मंगलवार को अल्मोड़ा नगर के राजपुरा से की गई।

जिसमें राजपुरा के विभिन्न हिस्सों में अत्यंत जरूरतमंदों जिसमें विधवा महिलाएं, विकलांग ऐसे लोग जिनके किन्ही कारणों से राशन कार्ड नही बन पाए है और आर्थिक स्थिती ख़राब है, ऐसे लोग जो कोरोना के कारण लंबे समय से बेरोजगार हो गए हैं को राशन वितरित किया गया।

मंच की राजपुरा इकाई द्वारा ऐसे 70 परिवारों को चिन्हित किया गया था। मंच के द्वारा हर जरूरतमंद परिवार को अभियान के तहत मंच की राजपुरा इकाई के नेतृत्व में राशन पहुंचाया गया। मंच के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर ने न केवल लोगों को बीमार किया है बल्कि इस कारण कारोबार, नौकरियों पर भीषण असर हुआ है।

किरौला ने आगे बताया कि आज इस विकट समय में अपने पहाड़ के लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत है। यही कारण है कि मंच द्वारा हर जरूरतमंद के द्वार राशन अभियान का संचालन किया जा रहा है। मंच ने संकल्प लिया है कि पहाड़ के किसी भी परिवार को भूखे नही रहने देंगे।
राशन वितरण में मंच के सयोंजक विनय किरौला,मीडिया प्रभारी मयंक पंत,राजपुरा इकाई के अधिवक्ता रितेश कुमार,सुषमा आर्य,सबीना बेगम,अमित चौधरी,प्रमोद रावत थे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments