ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। लोधिया से रातीघाट जा रहे एक युवक की बाइक यहां क्वारब के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धुना रातीघाट निवासी पंकज कुमार पुत्र नंद किशोर अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएन 3190 से अपने घर रातीघाट को जा रहे थे।
इस बीच क्वारब डांठ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। जिससे वह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर क्वारब चौके से कांस्टेबल आनंद राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को 108 के माध्यम से सीएचसी सुयालबाड़ी भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
ADVERTISEMENTS

