HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अपने ही गांव की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, युवक पोक्सो एक्ट...

अल्मोड़ा: अपने ही गांव की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दन्या थानांतर्गत एक युवक द्वारा अपने ही गांव की एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किए जाने तथा उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दन्या थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव के युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म​ किया और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। मामला प्रकाश में आने के बाद बालिका के भाई ने नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म होने और उसे जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी। जिस पर थाना दन्या में सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गई। इस पर थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments