HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 20 साल का कठोर...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 20 साल का कठोर कारावास

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ रिश्ते के चाचा ने नाबालिग के हाथ पांव बांधकर किया था दुष्कर्म

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। न्यायालय ने साल 2021 में नाबालिग युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में उसके रिश्ते के चाचा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 27 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर की अदालत ने यह फैसला दिया है।

अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि गत 10 जुलाई 2021 को चौखुटिया तहसील के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने घर मे अकेली किशोरी के हाथ-पांव बाधकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

मामले को लेकर पीड़िता के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। विवेचना अधिकारी ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में 09 गवाह पेश किये गये। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी चाचा को धारा 458 में तीन साल का कठोर कारावास व तीन हजार रुपये का अर्थदंड, धारा-323 में दो साल का कठोर करावास, दो हजार का अर्थदंड, धारा-506 में दो साल का कठोर कारावास व दो हजार रुपये का अर्थदंड, पॉक्सों अधिनियम में 20 साल का कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

हेराफेरी : 500 जमा करो, 1000 मिलेंगे ! पैसा डबल करने के नाम पर ठगी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments