HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: यतीश रौतेला बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

रानीखेत: यतीश रौतेला बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER, रानीखेत (अल्मोड़ा): देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए रानीखेत जिला इकाई का विधिवत गठन किया है। संगठन की मजबूती को देखते हुए यतीश रौतेला को रानीखेत का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों और समर्थकों में खुशी की लहर है।

हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने यतीश रौतेला को जिलाध्यक्ष पद का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने रानीखेत के लिए पृथक जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश संगठन ने स्वीकार करते हुए रानीखेत जिले की कमान रौतेला के हाथों में सौंप दी है।

जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यतीश रौतेला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि:

  • शीघ्र ही पूरे जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
  • विभिन्न नगर इकाइयों का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

क्षेत्रीय नेताओं और व्यापारियों ने जताई खुशी

रानीखेत जिला इकाई के गठन और यतीश रौतेला की नियुक्ति का स्थानीय स्तर पर व्यापक स्वागत हुआ है। ताड़ीखेत के पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या और युवा व्यापारी नेता महेंद्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्णय को संगठन के हित में बताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments