HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामंकन पत्रों का विक्रय

रानीखेत नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामंकन पत्रों का विक्रय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत में आज नगर व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिसके अंतर्गत आज प्रथम दिवस 12 नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 11 बजे सदर बाजार स्थित वैला वस्त्र भंडार के निकट नामांकन पत्रों के विक्रय का प्रारम्भ कर दिया गया, जो की दोपहर 3 बजे तक चला।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशियों में भरी उत्साह देखा गया। वहीं आम व्यापारी भी व्यापार मंडल के द्वारा लगायी गयी टेबल पर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी लेते देखे गये। व्यापारी वर्ग ने मतदाता सूची का अवलोकन भी किया। नामांकन पत्रों के विक्रय का काम 24 अगस्त को भी जारी रहेगा और 25 अगस्त को नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे। जिनकी जांच का काम 26 अगस्त को किया जायेगा। इस अवसर पर मोहन नेगी, डॉ. गिरीश वैला, गुड्डू भगत, अनूप अग्रवाल, अगस्त लाल साह, कामरान कुरैशी, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments