HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया इको पार्क का उद्घाटन

रानीखेत : विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया इको पार्क का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

📌 पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों का बनेगा आकर्षण का केंद्र

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। यहां महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर देश के महान नायकों को याद किया किया। क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने चिलियानौला में इको पार्क Eco Park का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

ज्ञात रहे कि विधानसभा रानीखेत अंतर्गत नगर पालिका परिषद चिलियानौला में 10 लाख 65 हजार की धनराशि से निर्मित इको पार्क का बजट प्रस्ताव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रानीखेत, चिलियानौला द्वारा रखा गया था। वहीं, इको पार्क के लिए उक्त भूमि के निर्माण कार्य प्रभागीय वन अधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह द्वारा करवाया गया था। जिसके लिए क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा वन प्रभाग अधिकारियों को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि सैलानियों के लिए ऊंचे पहाड़ एवं हिमालय का नजारा देखने के लिए दूरबीन भी लगाया गया है, जो इको पार्क का विशेष आकर्षण है। इस मौके पर रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मदन कुआर्बी, नवल पांडे, अरुण रावत, प्रधान राम सिंह, प्रधान मनजीत भगत, महेंद्र सिंह रावत, गणेश राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments