HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : निर्दलीय करगेती ने भाजपा पर साधा निशाना, टिकट वितरण को...

रानीखेत : निर्दलीय करगेती ने भाजपा पर साधा निशाना, टिकट वितरण को बताया गलत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे दीपक करगेती प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ग्राम सभा भिकियासैंण के नूणा ग्राम निवासी दीपक करगेती ने कहा कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, पर मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें मजबूरन चुनाव लड़ना पड़ रहा है। जिसका सीधा कारण यह है कि वे रानीखेत विधान सभा में एक ऐसा विधायक चाहते हैं, जो समाज के लिए एक अच्छा व ईमानदार विधायक साबित हो, जो नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर सके। जिसके लिए वे लगातार अपने क्षेत्रों में अपने पक्ष में वोट मांगने की अपील कर रहे हैं।

वार्ता में करगेती ने बताया की विगत 2016 में भतरौंजखान के नगर पंचायत गठन सम्बन्ध में हाई कोर्ट द्वारा स्टे लगवा दिया गया था। जिस कारण वह बहुत व्यथित हुए। भतरौंजखान को नगर पंचायत बनाने के साथ ही वह इस क्षेत्र का विकास चाहते हैं। निर्दलीय प्रत्याशी दीपक करगेती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए टिकट वितरण में बड़ी गलती की है। भाजपा द्वारा लिये गये फैसले के वह खिलाफ हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments