HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : मां दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, प्राण प्रतिष्ठा

रानीखेत : मां दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, प्राण प्रतिष्ठा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

विगत 18 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन आज सोमवार से शुरू हो गया है। आज पुरोहितों व यजमानों द्वारा पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

दुर्गा महोत्सव 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा। आज सोमवार प्रातः 8 बजे पं. विजय पांडेय, पं. शेखर पांडेय, यजमानों में हिमानी उपाध्याय व दीप उपाध्याय, कमलेश अग्रवाल व सुभाष अग्रवाल ने मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की।

कल मंगलवार 27 सितम्बर को दोपहर मां दुर्गा का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार होगा, सायं 6 बजे सुंदर कांड, बृहस्पतिवार 29 सितम्बर को सायं 5 बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ श्री श्री 1008 मौनी महाराज श्री राम मंदिर के रानीख़ेत के सानिध्य में किया जाएगा। मंगलवार 04 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन करके कन्याओं भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि नित्य प्रातः कालीन पूजा एवं नित्य महा आरती 8 बजे की जाएगी। नित्य महिला सत्संग के साथ नवरात्रि सम्पन्न होगी। 05 अक्टूबर को माता की शोभायात्रा (डोला) प्रातः 11 बजे गांधी चौक से प्रारम्भ होकर शिव मंदिर, जरूरी बाजार, विजय चौक सदर बाजार, के०एम०ओ०यू० स्टेशन पर दर्शनार्थ हेतु रुकेगी। ततपश्चात नीरज स्याम सुन्दर तिवारी के निवास स्थान पर विश्राम करेगी। दुर्गा पूजा के आयोजन समिति में कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, जिगनेश पटेल, सौरव अग्रवाल, महेन्द्र मर्तोलिया आदि शामिल हैं।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments