HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः पुलिस अभिरक्षा से भागा वारंटी दूसरे दिन भी नहीं लगा हाथ

बागेश्वरः पुलिस अभिरक्षा से भागा वारंटी दूसरे दिन भी नहीं लगा हाथ

गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को दे गया था चकमा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत चौरासी निवासी वारंटी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। तीन साल पहले पुलिस ने उसे स्मैक की तस्करी में गिरफ्तार किया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद वह पुलिस को चमका देकर भाग गया। पुलिस उसे तब से खोज रही है।

मालूम हो कि धीरज सिंह थापा (23) पुत्र धन सिंह थापा, निवासी चौरासी 2020 में स्मैक तस्करी में पकड़ा गया। तब उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। मामले में उसे छह महीने बाद जमानत मिली, लेकिन न्यायालय में केस चलता रहा। जमानत मिलने के बाद से थापा फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। दोपहर करीब 12.30 बजे उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका मेडिकल और कोरोना जांच की प्रक्रिया चल रही थी। वह एकाएक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तब से पुलिस उसे लगातार खोज रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।

उसकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरने का खतरा मंडरा हुआ है, हालांकि पुलिस अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि जल्द आरोपी पुलिस के कब्जे में होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉंबिंग तेज कर दी है। पूरे मामले की जांच चल रही है। यदि पुलिस की लापरवाही सामने आई तो सुरक्षा में लगे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments