HomeUttarakhandNainitalरामनगर अपडेट : भाई-बहन को सांप ने डंसा; बहन की मौत के...

रामनगर अपडेट : भाई-बहन को सांप ने डंसा; बहन की मौत के बाद भाई ने भी तोड़ा दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Ramnagar News | रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा से दुःखद खबर सामने आई हैं, यहां सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।

परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने 4 वर्षीय नित्या को मृत घोषित कर दिया जबकि देव आईसीयू में भर्ती था। आज शुक्रवार को 6 वर्षीय देव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments