HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रामघाट टैक्सी यूनियन का कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन

बागेश्वर: रामघाट टैक्सी यूनियन का कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन

✍️ भराड़ी टैक्सी स्टेंड का विस्तारीकरण नहीं होने से गुस्सा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रामघाट टैक्सी यूनियन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनमें भराड़ी टैक्सी स्टैंड का विस्तारीकरण नहीं होने को लेकर गुस्सा है। उन्होंने कहा कि आरे के समीप कभड़भ्योल की पहाड़ी दरक रही है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। विभाग तथा जिला प्रशासन निद्रा में है। शीघ्र सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

यूनियन के अध्यक्ष अरविंद खेतवाल के नेतृत्व में यूनियन ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर 300 से अधिक वाहन खड़े होते हैं। जहां लगभग 70 वाहनों के लिए स्थान उपलब्ध है। जिस कारण वाहन रोड तथा अन्य स्थानों पर पार्क करने पड़ रहे हैं। आए दिन जाम लग रहा है। वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। यात्रियों की समस्या बढ़ रही है। पूर्व में स्टैंड के पास हाईटैक शौचालय था। जिसे पालिका ने दुकानें बनाकर आवंटित कर दिया है। सुविधाएं नहीं हैं लेकिन शुल्क पूरा लिया जा रहा है।

इसके अलावा शौचालय नहीं होने से महिलाएं सबसे अधिक परेशान रहती हैं। लोग मजबूरी में सरयू नदी की तरफ शौच करते हैं। जिसके कारण सरयू अपवित्र हो रही है। उन्होंने टैक्सी स्टैंड पर शौचालय बनाने की मांग की। कहा कि कपकोट मोटर मार्ग में आरे के समीप कभड़भ्योल दरक रहा है। पत्थर गिर रहे हैं। बोल्डर गिरने की संभावना बनी है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने पहाड़ में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर भजन गढ़िया, हिमांशु कुंवर, राजेंद्र नेगी, गोविंद पुरी, रमेश गोस्वामी, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments