HomeBreaking Newsरामगढ़ : छतौला में कलमठ निर्माण पर आपत्ति, निर्माण कार्य बंद करवाने...

रामगढ़ : छतौला में कलमठ निर्माण पर आपत्ति, निर्माण कार्य बंद करवाने की मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विकासखंड रामगढ़ अंतर्गत शीतला—छतौला मोटर मार्ग पर ग्राम सभा छतौला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराये जा रहे कलमठ निर्माण कार्य पर तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की है। संबंधित विभाग व प्रशासन को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य जन हित में बंद करवाने की मांग की है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिशासी अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नैनीताल तथा जिलाधिकारी नैनीताल को दिए ज्ञापनों में कहा है कि ग्राम शीतला छतौला मोटर मार्ग में गोरखनाथ धूनी के पास पीएमजेसीवाई द्वारा कलमठ का निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है। यह गांव का सार्वजनिक मार्ग है और यहां किसी प्रकार के भी कलमठ निर्माण की जरूरत ही नहीं है। इस निर्माण कार्य से गांव के सार्वजनिक मार्ग में अव्यवस्था पैदा हो रही है। जिससे जनता में बहुत रोष है। इसके अलावा यह इलाका एक फल—पट्टी क्षेत्र है और यहां की जनता का मुख्य व्यवसाय ही फल—सब्जी उत्पादन है। यहां उत्पन्न फल व सब्जियों को वाहनों के माध्यम से हल्द्वानी मंडी भेजा जाता है। इस महत्वपूर्ण मार्ग में बगैर किसी सर्वे कलमठ को खोदा जा रहा है। यहीं पास में बच्चों का खेल मैदान भी है, जहां खुदान की मिट्टी फेंकी जा रही है। यदि यहां कलमठ आदि का निर्माण कार्य चलता है और बड़े गढ्ढे खोदे जाते हैं तोइससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होगी और खेल मैदान भी प्रभावित होगा। जिससे काश्तकारों को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस कलमठ को यहां से शिफ्ट करने अथवा निर्माण कार्य बंद करने की मांग की।

ज्ञापनों में क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश नयाल, नारायणदत्त जोशी, तारी देवी, हंसी देवी, संदीप पांडे, उप प्रधान गिरीश चंद्र पांडे, सरपंच ग्राम छतोला, हेमा पांडे, लक्ष्मी दत्त, नंदी देवी, दीपक रूवाली, दिनेश चंद्र, रोहित कुमार, नवीन चंद्र, लीलाधर आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments