HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : रमेश गोस्वामी बने युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, बधाइयों...

हल्द्वानी न्यूज : रमेश गोस्वामी बने युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, बधाइयों का दौर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी को कांग्रेस के सहयोगी संगठन युवा इंटक का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस —इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा है कि युवा इंटक के राष्ट्रीय सचिव अहसान अहमद खान व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा के बाद रमेश गोस्वामी को युवा इंटक का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अपनी नियुक्ति पर गोस्वामी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत, सहित इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल व युवा इंटक के राष्ट्रीय महासचिव अहसान अहमद खान व अन्य तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि वे अपनी दायित्व को निभाने व मजदूरों की समस्याओं के समधान के लिए अनवरत प्रयत्न करते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पर नंदन सिंह, गजराज सिंह, भीम कुमार, अमित भट्ट, गौरव शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रेम यादव, सुमित आर्या, शहजाद, दीपक सिं​ह,सौरव भारती, मंजू रानी व माला वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभाकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments