HomeUttarakhandAlmoraजयंती कार्यक्रम : क्रांतिदूत राम सिंह धौनी के नाम पर रखें मार्ग...

जयंती कार्यक्रम : क्रांतिदूत राम सिंह धौनी के नाम पर रखें मार्ग का नाम : भूपेंद्र नेगी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की जयंती धौनी ट्रस्ट के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्व. धौनी की एकमात्र संतान ​हरि​प्रिया नेगी के पुत्र व ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने पोधार मार्ग का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखे जाने की मांग की।

जयंती के मौके पर सर्वप्रथम राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वाधान में बलढौटी जाकर पुर्नवास केंद्र में कुष्ठ रोगियों को फल व मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के लोगों ने स्व. राम सिंह धौनी के बारे में व्याख्यान देकर आम जन को जागृत करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी जोशी, सचिव भूपेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार तथा संप्रेक्षक बीसी तिवारी शामिल रहे।

तत्पश्चात् स्वत्र राम‌ सिंह धौनी ट्रस्ट पार्क में उनकी आदमकद मूर्ति के समक्ष एकत्र होकर माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण किया गया। वरिष्ठ उपाध्याय जीसी जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राम सिंह धौनी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रांति दूत राम सिंह धौनी ने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर भी इलाहाबाद में स्नातक में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। साथ ही साहित्य प्रचार कर आजादी की अलख जगायी।

कोषाध्यक्ष भगवती परिहार ने कहा कि वह जय हिन्द का नारा देकर देश विदेश में भ्रमण कर देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रा सेनानियों में अग्रणी थे। इस मौके पर स्व. धौनी की एकमात्र संतान ​हरि​प्रिया नेगी के पुत्र भूपेंद्र नेगी ने उनकी प्रतिमा में माल्यापर्ण किया। उन्होंने शासन—प्रशासन से मांग करी कि पौधार मार्ग का नाम राम सिंह धौनी मार्ग रखा जाये।

संप्रेक्षक बीबी तिवारी ने कहा कि उन्होंने अल्पायु में भी जो जनसेवा की तथा तहसीलदार की नौकटी ठुकराकर देश को स्वतन्त्रता दिलाने में योगदान दिया वह उल्लेखनीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी जोशी, सचिव भूपेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष भगवती परिवर, संप्रेक्ष बीबी तिवारी, श्रीमती सुनीता बिष्ट, रूचि बिष्ट, पूरन सिंह, पंकज बिष्ट, नंदन सिंह, नरेन्द्र देव, महेंद्र साह, शिव प्रसाद आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments