HomeBreaking Newsगांधी परिवार को बड़ा झटका, रद्द हुआ राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस

गांधी परिवार को बड़ा झटका, रद्द हुआ राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई डेस्क

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्व में जुलाई 21 जून, 1991 में गठित राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस केंद्र सरकार के आदेश पर निरस्त कर लिया गया है। यह फाउंडेशन गांधी परिवार से जुड़े गैर सरकारी संगठन से संबद्ध है। Rajiv Gandhi Foundation का विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (FCRA) का लाइसेंस रद्द होने के बाद राजनैतिक गलियारों में बड़ी हलचल मच गई है।

ज्ञात रहे कि इस बड़ी कार्रवाई को साल 2020 में गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा की गई जांच के उपरांत अंजाम दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। साथ ही फाउंडेशन के अन्य ट्रस्टियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। फाउंडेशन की स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए की उनकी पत्नी सोनिया गांधी के नेतृत्व में जुलाई 1991 में की गई थी। तब एक बैठक में फाउंडेशन के लिए एक प्रस्ताव पारित हुआ था और इस फाउंडेशन ने 1991 से 2009 तक स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं और बच्चों, विकलांगता सहायता आदि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया है। दावा है कि संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में भी कई कार्य किये हैं।

हुआ यूं कि गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को चीन से फंडिंग के मामले में जांच के लिए inter ministerial committee गठित की थी। मंत्रालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), आयकर अधिनियम, विदेशी चंदा विनियामक अधिनियम (FCRA) आदि के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की जांच के लिए इस समिति का गठन किया था।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस फाउंडेशन पर लगातार विदेशी चंदे को लेकर आरोप लगाती आ रही है। इस फाउंडेशन पर चीन से फंड लेने का आरोप लगा और यह कहा गया कि इसमें नियमों की अनदेखी हुई है। सरकार के भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह संस्था इसलिए बनाई गई थी ताकि पैसा उठाया जा सके और गांधी परिवार के सुख-सुविधाओं के लिए उसको इस्तेमाल किया जा सके। इस फाउंडेशन के जरिए कांग्रेस पार्टी देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद सीबीआई और ईडी इस मामले की जांच कर सकती है। केंद्र सरकार की इस कार्रवाई के बाद संगठन विदेशी चंदा नहीं ले पाएगा।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments