HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : देवभूमि व्यापार मंडल सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा की माता...

अल्मोड़ा न्यूज : देवभूमि व्यापार मंडल सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा की माता नंदी देवी का निधन, शोक

ADVERTISEMENTS

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद की माता नंदी देवी शर्मा पत्नी स्व. ईश्वरी दत्त शर्मा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज सुबह 07 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। राजेंद्र प्रसाद का यहां मल्ली बाजार में प्रतिष्ठान है। आज दोपहर 12 बजे शवयात्रा उनके निवास से विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव युसूफ तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी, महासचिव रामप्रकाश निरंकारी सहित सभी पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक जताने वालों में जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जगत तिवारी, फईम अहमद, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, मो. निशाद, कमल सनवाल, करन पाण्डे, जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments