HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : वरिष्ठ महिला नेत्री राजलक्ष्मी को मिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का...

लालकुआं : वरिष्ठ महिला नेत्री राजलक्ष्मी को मिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है जिसमें लालकुआं निवासी वरिष्ठ महिला नेत्री राजलक्ष्मी पंडित को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है राजलक्ष्मी पंडित इससे पहले नैनीताल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के साथ-साथ लालकुआ मंडल के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वहीं वर्तमान में भी नगर पंचायत सभासद का कार्यभार बखूबी से निभा रही हैं। इधर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर राजलक्ष्मी पंडित ने कहा कि भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासित परिवार है।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी के लिए हाईकमान का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे और निष्ठा से पार्टी की मजबूती एवं विस्तार के लिए कार्य करेंगी।

इधर राजलक्ष्मी पंडित के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दूम्का, उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी, संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या, लक्ष्मण खाती, प्रेमनाथ पंडित, बोबी सम्भल, ममता चौहान, भाजपा नेता हेमंत नरूला, सर्दवन चौधरी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, नवीन पपोला, सोनू सुयल,पंकज पांडे, रवि कटियार, दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हे बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments